img-fluid

US: ट्रंप प्रशासन ने हवाई उड़ानों पर लगी रोक हटाई… 13 हजार फ्लाइट्स हुईं प्रभावित

November 14, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका (America) में शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Air Traffic Control) के संचार व्यवस्था में खराबी आने के कारण उड़ानों का संचालन जो रोका गया था उसे हटा दिया गया है. इस रोक के कारण अमेरिका में 13 हजार उड़ानें प्रभावित हुई थी. अमेरिका के परिवहन सचिव शॉन डफी (Sean Duffy) ने बताया कि उन्होंने समस्या ने पहचान कर ली है और एयरस्पेस को खोल दिया गया है।

अमेरिकी परिवहन सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि एयरस्पेस खुलने के तुरंद बाद ही सभी उड़ानें सामान्य नहीं होंगी. इसमें समय लगेगा, इन्हें धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है. उन्होंने यात्रियों को एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है।


  • क्यों लगी थी रोक
    शॉन डफी ने बताया कि दोपहर साढ़े 3:36 बजे देशभर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स और TRACON में रडार और संचार प्रणालियों में गड़बड़ी सामने आई थी. इसके कारण रडार से मिलने वाले डेटा और विमानों के साथ संपर्क में परेशानी हो रही थी. ऐसे में, स्थिति को देखते हुए तय सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत पूरे देश में ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया था. यानी विमानों को जमीन पर ही रोकने का आदेश दिया गया था. डफी ने बताया कि उस समय साढ़े तीन हजार से ज्यादा विमान हवा में थे. सभी ने निर्देशों का पालन किया और सुरक्षित लैंडिंग की।

    अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एयरस्पेस में 400 से भी कम विमान बचे थे. उन्होंने कहा कि इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और पायलटों ने तय सुरक्षा प्रक्रियाओं के मुताबिक स्थिति को संभाला. उन्होंने स्पष्ट किया कि रडार और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम पूरी तरह ठप नहीं हुए थे। उन्होंने बताया कि जब भी एयरस्पेस बंद किया जाता है तब एहतियात के तौर पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल इमरजेंसी, जीवन रक्षक दवाओं की सप्लाई और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जुड़ी जरूरी उड़ानों को जारी रखने की अनुमति होती है।

    एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के हार्डवेयर में आई खराबी
    डफी ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का हार्डवेयर काफी पुराना है और इसी में खराबी आई थी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पिछले एक साल से कांग्रेस से नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के लिए पूरा फंड देने की मांग कर रहे हैं.

    कोई साइबर अटैक नहीं
    अमेरिका के होमलैंड सुरक्षा सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कोई साइबर हमला नहीं था. उन्होंने साफ किया कि इस घटना का माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से भी कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह घटना साइबर अटैक या AI की वजह से हुई. मुलिन के मुताबिक, जांच के लिए सभी संबंधित टीमों और संसाधनों को तैनात कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी 100 फीसदी भरोसे के साथ कुछ भी नहीं कहा जा सकता. मामले की जांच जारी है और अधिकारी हर पहलू से इसकी पड़ताल कर रहे हैं। FAA ने बताया कि उड़ानों का प्रस्थान फिर से शुरू हो रहा है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved