बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल का प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि आनंदी बेन को मध्य प्रदेश में राज्यपाल की नियुक्ति होने तक यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ।आनंदी बेन पटेल पहले भी मध्‍य प्रदेश की राज्‍यपाल रह चुकी हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का गत मंगलवार को निधन हो गया था। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मप्र के राज्यपाल के पद के लिए नियमित व्यवस्था होने तक उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। हाल ही में शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान भी उन्हें यहां के राज्यपाल का प्रभार सौंपा जा चुका है। यूपी की राज्यपाल नियुक्त होने से पहले वे मध्यप्रदेश की राज्यपाल रही हैं।

Share:

Next Post

छंटनी से खुश नहीं रतन टाटा, कहा- कंपनियों को नैतिकता से करना चाहिए काम

Sat Jul 25 , 2020
नई दिल्ली. लॉकडाउन और कोरोना वायरस के कारण कंपनियों को लगातार नुकसान हो रहा है। ऐसे में कंपनियां खुद के नुकसान को कम करने के लिए या तो कर्मचारियों को निकाल रही हैं, या फिर उनकी सैलरी में कटौती कर रही हैं। रोजाना कटौती या छंटनी करने की खबरें सुनने को मिल ही जाती है। […]