
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) के खिलाफ प्रभावी तरीके से जंग लड़ी जा रही है। यहां के लोगों में टीकाकरण महाअभियान (vaccination campaign) के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान (vaccination campaign) में शनिवार, 21 अगस्त को चार लाख 12 हजार 275 व्यक्तियों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड आंकड़ा चार करोड़ के पार हो गया है।
एनएचएम (टीकाकरण) संचालक डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान में प्रदेश में अब तक वैक्सीन की चार करोड़ 49 हजार 969 डोज लगाई जा चुकी है। अब तक हुए वैक्सीनेशन में 3 करोड़ 34 लाख 78 हजार 726 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 65 लाख 71 हजार 243 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिये 25 एवं 26 अगस्त को पुन: महाअभियान प्रदेश में चलाया जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved