
देश में कोरोना वायरस (corona virus) को रोकने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। सरकार की ओर से सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन मिले। अब तेलंगाना सरकार शनिवार से कोरोना वैक्सीनेशन (corona vaccination) और दवा को लेकर एक नया प्रयोग करने जा रही है। आज से तेलंगाना (Telangana) में अंदरूनी इलाकों में ड्रोन से दवाएं और कोरोना के टीके पहुंचाने का काम शुरू हुआ है।
यह तेलंगाना सरकार की महत्वकांक्षी ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ परियोजना का एक हिस्सा है। तेलंगाना के मंत्री केटीआर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) ने विकाराबाद जिले में इसकी शुरुआत की। उन्होंने रिमोट कंट्रोल से ड्रोन को दवा और वैक्सीन लेकर उड़ाया। आज से ये ड्रोन विजुअल लाइन से ऊपर उड़ान भरेंगे। ये ड्रोन 9 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
पीएम मोदी ने की बैठक?
बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका और कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के दौरान देश में कोविड-19 संबंधी स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved