
नागदा। इंदौर के चंदन नगर में मौलाना शादाब द्वारा सफाई मित्रों को धमकाने व जातिसूचक शब्द कहने पर स्थानीय वाल्मिकी समाज में आक्रोश हैं। शुक्रवार को सर्व वाल्मिकी समाज के तत्वावधान में एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मौलाना शादाब पर एट्रोसिटी एक्ट में कार्रवाई करने व उसका मकान तोडऩे की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि मौलाना शादाब खान ने सफाई मित्रों को जातिसूचक शब्द कहकर पूरी समाज को अपमानित किया हैं। ऐसे में मौलाना पर कार्रवाई की जाना चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो सफाई मित्र अपने कार्य से हड़ताल करते हुए आंदोलन करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved