भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

96 किमी की औसत रफ्तार से दौड़ रही वंदे भारत, इस साल नहीं बढ़ेगी गति

  • रेलवे का प्रयास है कि जिन सेक्शनों में यह ट्रेन 120 या 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही है, उनकी क्षमता बढ़ाई जाए

भोपाल। मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच 96 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ पा रही है। इसका कारण है वर्तमान रेलवे ट्रैक। भोपाल से दिल्ली तक अलग-अलग सेक्शन में इस ट्रैक की अधिकतम गति सीमा को 130 किमी प्रतिघंटा ही रखा गया है। इसके चलते ट्रेन सिर्फ आगरा से हजरत निजामुद्दीन के बीच 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हासिल कर पाती है। इस साल के अंत तक ट्रैक की गति को बढ़ाकर 160 किमी प्रतिघंटा करने का लक्ष्य रखा गया है यानी इस साल वंदे भारत एक्सप्रेस की गति नहीं बढ़ेगी।


रानी कमलापति स्टेशन से लेकर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक 701 किमी का सफर यह ट्रेन साढ़े सात घंटे में पूरा करती है। इस दौरान रानी कमलापति स्टेशन से बीना स्टेशन तक इसकी गति 130 किमी, बीना से ललितपुर सेक्शन में 120 किमी, ललितपुर से झांसी-ग्वालियर होते हुए धौलपुर तक 130 किमी, धौलपुर से आगरा तक 130 किमी और आगरा से हजरत निजामुद्दीन तक 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से यह ट्रेन चलती है। अब रेलवे ने प्रयास शुरू किए हैं कि जिन सेक्शनों में यह ट्रेन 120 या 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही है, उनकी क्षमता को 160 किमी प्रतिघंटा किया जा सके। भविष्य में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सहित हाई स्पीड ट्रेनों को देखते हुए इस साल के अंत तक ट्रैक की स्पीड 160 किमी प्रति घंटे तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसा होने पर ही वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम औसत रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे पर पहुंच सकेगी।

Share:

Next Post

सिंधिया समर्थक नेता की घर वापसी... भाजपा से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी में भ्रष्टाचार हावी

Wed Jun 14 , 2023
भोपाल। शिवपुरी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे बैजनाथ सिंह यादव फिर से 14 जून को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रदेश में दल-बदल के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए बैजनाथ सिंह यादव ने बीजेपी में कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होना और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। बैजनाथ सिंह यादव ने […]