img-fluid

वास्‍तु दोष: आर्थिक तंगी की वजह बन सकती है आपकी ये गलतियां, आप भी जरूर जान लें

September 15, 2021

आज भी वास्तु शास्त्र के बारे में कई लोग अनजान हैं। इसलिए वो अपने जीवन में अक्सर ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका उनके दैनिक जीवन पर काफी असर देखने को मिलता है। घर में रखी हुई सुई से लेकर दीवार पर लगाई गई पेंटिंग में भी वास्तु छिपा होता है। वास्तु (Vastu) व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा दोनों तरह से प्रभाव डाल सकता है। आमतौर पर हम सभी अपनी डेली लाइफ में ऐसी कई छोटी-छोटी गलतियां (mistakes) करते हैं, जिनकी वजह से जीवन में तरक्की, सफलता और समृद्धि का मार्ग रुक जाता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार, जीवन में किन गलतियों को करने से तरक्की में रुकावट आ सकती हैं।

– वास्तु के अनुसार, बिस्तर पर खाने की आदत को गलत माना है। माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति कभी स्वस्थ नहीं रह पाता है। वास्तु कहता है बिस्तर भोजन करने वाले लोगों के जीवन में सफलता के मार्ग रुक सकते हैं, कर्जा चढ़ सकता है और व्यक्ति अस्वस्थ बना रहता है।

– वास्तु के अनुसार, रात के समय रसोईघर (kitchen) में झूठे बर्तन छोड़ने से आर्थिक हानि हो सकती है। माना जाता है कि रात में बर्तन साफ करके रखने चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता(negativity) दूर होती है और जीवन में तरक्की के मार्ग प्रश्सत होते हैं।

– वास्तु के अनुसार, रात को बाथरूम में पानी की बाल्टी भरकर रखने से नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा, माना जाता है कि रात में रसोईघर में पानी की बाल्टी भरकर रखने से धन लाभ हो सकता है।


– वास्तु के अनुसार, घर की ईशान कोण दिशा (north east direction) में पूजा स्थल बनाना सबसे शुभ माना जाता है। ईशान कोण में सदैव कलश में जल भरकर रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सफलता के मार्ग प्रश्सत होते हैं।

– वास्तु के अनुसार, घर के बाहर कूड़ा नहीं फैंकना चाहिए और न ही कूड़ेदान रखना चाहिए। माना जाता है घर के बाहर कूड़ेदान रखने से पड़ोसी भी शत्रु बन जाते है।

– वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के बाद किसी को दान में या मांगने पर भी दूध, दही और नमक नहीं देना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती हैं।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • एक ही छात्र के नाम पर चार कॉलेजों ने निकाल ली छात्रवृत्ति

    Wed Sep 15 , 2021
    लोकायुक्त ने किया चालान पेश…दो को जमानत, एक के खिलाफ वारंट जारी इंदौर। लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने छह साल बाद उनके यहां दर्ज 39 केसों में से चार कॉलेजों (Colleges) के खिलाफ कल कोर्ट में चालान पेश किया। इन कॉलेजों ने एक ही छात्र के नाम पर छात्रवृत्ति (Scholarship) निकाल ली थी, जबकि उसने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved