जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Vastu Tips: घर के मंदिर इन चीजों को रखने से बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

घर में मौजूद वस्तुओं और उन्हें रखने के तरीके का वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व होता है। घर में मौजूद हर चीज में ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती है। कहा जाता हैं कि अगर घर में वास्तु दोष होता है तो, कई बार बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि घर में मंदिर में किन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बनाए रखती है।

मोर पंख- भगवान श्रीकृष्ण (lord shri krishna) को मोर पंख अति प्रिय है। कहते हैं पूजा स्थल पर मोर पंख (peacock feathers) रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

गंगाजल- हिंदू धर्म (Hinduism) में कहते हैं कि गंगा जल कभी खराब नहीं होता है। हिंदू धर्म (Hinduism) में गंगाजल बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए पूजा स्थान पर गंगाजल अवश्य रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

शंख- शंख (conch) को नियमित तौर पर घर में बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। मन जाता है कि पूजा स्थल पर शंख (conch) रखना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली रहती है।

शालिग्राम- शालिग्राम भगवान (shaligram god) विष्णु (Vishnu) के रूप माने जाते हैं। पूजा स्थान पर शालिग्राम भगवान (shaligram god) रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

[RELPOST]

बता दे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मंदिर की सही दिशा ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। कहते हैं कि अगर आप इस दिशा में मंदिर बनाते हैं तो घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। मंदिर को दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं बनाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन हानि की संभावना रहती है।

Share:

Next Post

क्यों ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपना रही हैं हाईजीन प्रोडक्ट्स

Mon Jan 17 , 2022
बात अगर महिलाओं के पर्सनल केयर की हो तो हाईजीन (hygiene) की सबसे ज्यादा अनदेखी होती है, जबकि यह सबसे ज्यादा आवश्यक है। ब्यूटी और स्किनकेयर के मामले में इसे सबसे आखिर में रखा जाता है, जबकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इस पर पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए। किसी भी […]