नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व तथा संगठनात्मक बदलाव के मुद्दे पर सोनिया गांधी को पत्र लिखने के मामले को लेकर हुए हंगामें के बाद कई नेता अपना पक्ष स्पष्ट करने में लगे हैं। इस क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम. वीरप्पा मोइली ने मंगलवार को कहा है कि उनकी मंशा सोनिया जी को आहत करने की नहीं थी। अगर उनकी वजह से कांग्रेस अध्यक्षा की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उन्हें खेद है।
बीते दिन सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में 23 नेताओं के पत्र को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। इसके बाद पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में से कई लोगों ने कहा है कि उनकी निष्ठा अब भी गांधी परिवार में है। अब वीरप्पा मोइली ने कहा है कि हम सोनिया गांधी का सम्मान करते हैं लेकिन पार्टी में नई ऊर्जा फूंकने के लिए बदलाव जरूरी है। वहीं पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष को लिखे पत्र के मीडिया में लीक होने पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा कि इसके पीछे शरारती तत्वों का हाथ है। इस मामले की आंतरिक जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में से किसी का इरादा कांग्रेस छोड़ने का नहीं है। हम नीतिगत मामलों में परिवर्तन के पैरोकार हैं। हमने कभी सोनियाजी के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया। वो पार्टी के लिए मां की तरह हैं। लेकिन सच यही है कि आज कांग्रेस पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है। (एजेंसी, हि.स.)
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.45, ऋतु – वर्षा भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी, बुधवार, 26 अगस्त 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]
भोपाल।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी(Nitin Gadkari)ने शनिवार को मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) की कई सड़क परियोजनाओं की मरम्मत व उनसे जुड़े निर्माण कार्यों के लिए राशि मंजूर कर दी है ।सरकार ने मध्य प्रदेश में 726 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये परियोजनाएं राज्य में 291 किलोमीटर राजमार्गों के निर्माण से […]
भोपाल। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भोपाल में कहा कि मेरी कमल नाथ (Kamalnath) से लगातार चर्चा हो रही है। कांग्रेस (Congress) नेतृत्व की लगातार उनसे चर्चा हो रही है। उनके जैसा व्यक्ति जिन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की, जिन्हें हम सब इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) का तीसरा बेटा मानते थे, उन्होंने हमेशा कांग्रेस का साथ […]
नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के यहां भव्य स्वागत के बीच पार्टी नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग जम्मू-कश्मीर का सबसे बड़ा मुद्दा है और कांग्रेस इसे बहाल कराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगी. गांधी ने यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के विभिन्न […]