
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार सुख-संपत्ति, वैभव और प्रेम के कारक माने जाने वाले शुक्र देव (Lord Shukra) 8 जून 2026 को मिथुन राशि (Gemini) से निकलकर कर्क राशि (Cancer zodiac sign) में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन में बदलाव लाएगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियां बढ़ाने वाला माना जा रहा है। खासतौर पर आर्थिक मामलों, रिश्तों और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
मिथुन राशि
शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए खर्चों में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। सुख-सुविधाओं और दिखावे पर ज्यादा धन खर्च हो सकता है, जिससे बचत प्रभावित होगी। इस दौरान किसी को पैसा उधार देने से बचें। परिवार के भीतर बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा, वरना विवाद की स्थिति बन सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह गोचर करियर और कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ा सकता है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने के साथ सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल की राजनीति से छवि प्रभावित होने की आशंका रहेगी। जल्दबाजी में नौकरी बदलने या नया निवेश करने से बचने की सलाह दी गई है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आंखों और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। वहीं, जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने की संभावना रहेगी, जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के वैवाहिक और साझेदारी संबंधों पर इस गोचर का असर देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं और छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वालों को लेनदेन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी, अन्यथा कारोबार की गति प्रभावित हो सकती है।
परेशानियों से बचने के उपाय
शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, चीनी या मिठाई का दान करें।
नियमित रूप से “ऊं शुं शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
घर की महिलाओं और जीवनसाथी का सम्मान करें तथा साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved