img-fluid

शुक्र करेंगे तुला राशि में प्रवेश, 7 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

September 06, 2026

नई दिल्ली। सितंबर (September Month) की शुरुआत ग्रहों (Planets) की स्थिति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान शुक्र (Venus) अपनी ही राशि तुला (Libra) में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, धन, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में शुक्र का तुला राशि में गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र 6 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 6 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस अवधि में 7 राशियों के जातकों को नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों के मामले में लाभ मिलने के योग बताए जा रहे हैं।

मेष: नौकरी में मिल सकता है नया मौका
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कारोबार में नई डील या साझेदारी के रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। निजी जीवन में पार्टनर के साथ संबंधों में भी मजबूती आ सकती है।

कर्क: काम की होगी तारीफ, कारोबार में लाभ
कर्क राशि वालों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में अनुकूल रह सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहना मिल सकती है। कारोबारियों को नई डील मिलने या पुराने प्रोजेक्ट से लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार के साथ समय बिताने के अवसर भी मिलेंगे।


  • कन्या: अटके काम आगे बढ़ेंगे
    शुक्र का राशि परिवर्तन कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को बेहतर विकल्प मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद से जुड़ा अवसर मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं और पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होने की संभावना है।

    तुला: अपनी ही राशि में शुक्र का गोचर
    तुला राशि में ही शुक्र का प्रवेश होने के कारण इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर खास माना जा रहा है। व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से किसी काम के परिणाम का इंतजार कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। धन से जुड़े अटके मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं।

    कुंभ: करियर और धन दोनों में फायदा
    कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभकारी रह सकता है। नौकरी में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं और नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबारियों को नया काम शुरू करने या किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश का अवसर मिल सकता है। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिलेगा।

    मकर: प्रमोशन और नए प्रोजेक्ट के योग
    मकर राशि वालों के लिए करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट या काम से लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। इस दौरान बड़ी खरीदारी के योग भी बन सकते हैं। हालांकि आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।

    धनु: पैसा और प्रेम, दोनों में शुभ संकेत
    धनु राशि के लिए शुक्र का यह गोचर आर्थिक और प्रेम जीवन दोनों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। इनकम के नए स्रोत बनने की संभावना है। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है और कारोबार में कोई लाभकारी अवसर हाथ लग सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर मिल सकते हैं।

    6 नवंबर तक तुला में रहेंगे शुक्र
    ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शुक्र 2 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करने के बाद 6 नवंबर तक इसी राशि में रहने की बात कही गई है। सितंबर में शुक्र के अलावा बुध, सूर्य और मंगल भी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में इस महीने ग्रहों की चाल में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    Share:

  • Putin Holds Firm on Ukraine: Russia’s Territorial Demands Remain as US Peace Talks Face Major Hurdles

    Sun Sep 6 , 2026
    Moscow: Russian President Vladimir Putin has indicated that an immediate end to the war in Ukraine remains difficult, as Moscow and Kyiv continue to be divided over territory and the terms of a potential peace agreement. During a meeting in Moscow with US President Donald Trump’s special envoys Steve Witkoff and Jared Kushner, Putin described […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved