img-fluid

जवाहर चौक में दुकानदारों का सत्यापन शुरू

November 10, 2020

  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तोड़ी दुकानों की विस्थापन सूची में गड़बड़ी का मामला

भोपाल। शहर के टीटी नगर स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर विस्थापन सूची में गड़बडिय़ों को लेकर विवाद सोमवार को खत्म हो गया। काटजू अस्पताल के चि-ति विस्थापन स्थल पर ही शिविर लगाकर नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दोबारा कागजों का सत्यापन किया। इसमें जवाहर चौक से हटाई गई 140 दुकानों के दस्तावेज सही पाए गए। अब नए सिरे से दुकानों का आवंटन किया जाएगा। जवाहर चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों की मिलीभगत से विस्थापन की सूची में ऐसे अपात्र दुकानदारों के नाम को शामिल किया गया था जिनकी दुकानें स्मार्ट सिटी कंपनी ने नहीं तोड़ी। सूची में सर्वाधिक संख्या फुटपाथ पर व्यापार करने वालों की थीं। बीते दिनों व्यापारियों ने मामले का विरोध शुरू किया था। मामला टीटी नगर थाने पर पहुंचा। कलेक्टर अनिवाश लवानिया ने अधिकारियों को दस्तावेजों के सत्यापन का निर्देश दिया।

Share:

  • आईपीएल का खिताबी मुकाबला विश्वकप फाइनल के बाद क्रिकेट की सबसे बड़ी घटना : पोलार्ड

    Tue Nov 10 , 2020
    अबू धाबी। मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताबी मुकाबला विश्व कप फाइनल के बाद क्रिकेट की सबसे बड़ी घटना है। बता दें कि आज रात आईपीएल के 13वें संस्करण के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला दुबई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved