img-fluid

दिग्गज एक्टर यूसुफ हुसैन का निधन, हंसल मेहता ने लिखा इमोशनज पोस्‍ट

October 30, 2021

मुंबई। प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता यूसुफ हुसैन (Yusuf Husain) का आज सुबह निधन हो गया। फिल्म निर्माता हंसल मेहता (film producer Hansal Mehta) ने सोशल मीडिया पर अपने ससुर के लिए एक इमोशनज नोट शेयर(emotions note share) किया और उनके निधन (death) पर शोक व्यक्त किया. उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
हंसल मेहता(Hansal Mehta) ने लिखा, ‘मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे किए थे. और हम फंस गए थे. मैं परेशान था. एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरा अस्थिर सा करियर लगभग पूरी तरह से समाप्त हो गया था. वह मेरे पास आए और कहा कि मेरे पास एक रकम जमा है और अगर तुम इतने परेशान हो तो यह मेरे किसी काम की नहीं है. उन्होंने एक चेक लिखा. शाहिद पूरी हो गई. वह यूसुफ हुसैन थे. मेरे ससुर नहीं बल्कि एक पिता. वह जीवन थे.’



  • हंसल मेहता(Hansal Mehta) ने आगे लिखा, ‘अगर जीवन को स्वयं एक रूप में सामने आना हो तो आज वह रूप दुनिया से चला गया है. स्वर्ग में उन सभी महिलाओं को याद दिलाने के लिए कि वे ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की’ हैं और सभी पुरुष हैं ‘हसीन नौजवान’ हैं. और फिर एक तेजी से आती आवाज ‘लव यू लव यू लव यू’ के साथ सब खत्म करने के लिए. यूसुफ साब मैं इस नए जीवन के लिए आपका आभारी हूं. मैं आज सचमुच अनाथ हूं. जीवन कभी पहले जैसा नहीं रहेगा. मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी. मेरी उर्दू टूटी रहेगी. और हां – लव यू लव यू लव यू!’

    इन दिग्गजों ने भी दी श्रद्धांजलि
    एक्टर मनोज बाजपेयी, पूजा भट्ट, संजय गुप्ता, अभिषेक बच्चन और अन्य ने भी दुख की इस घड़ी में हंसल और पत्नी सफीना हुसैन के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं.

    इन फिल्मों में किया काम
    यूसुफ हुसैन ने कई दशकों तक हिंदी टेलीविजन और फिल्म उद्योग में काम किया. उन्होंने कई परियोजनाओं में विभिन्न चरित्र भूमिकाएं निभाईं. उनकी यादगार फिल्मों में रईस, धूम 2, दिल चाहता है, राज, हजारों ख्वाइशें ऐसी, धूम, शाहिद, ओह माय गॉड, कृष 3, दबंग 3, द ताशकंद फिल्म्स, जलेबी शामिल हैं.

    टीवी पर भी छाए रहे
    उन्होंने मुल्ला नसरुद्दीन, कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन, शश… कोई है, सीआईडी, तुम बिन जाऊं कहां आदि जैसे लोकप्रिय टीवी शो में अभिनय किया.

    Share:

  • मानवाधिकारों से वंचित बांग्लादेशी हिन्दू

    Sat Oct 30 , 2021
    – डॉ. समन्वय नंद पिछले दिनों सोशल मीडिया में लेटर्स फ्रॉम बांग्लादेश नामक एक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया था जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ब्राह्मण पंडाल में मां दुर्गा की पूजा करता हुआ दिख रहा है। लेकिन सामने जो मां दुर्गा की मूर्ति है उसे तोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved