img-fluid

मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह का निधन

July 19, 2022

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर गायक (Bollywood’s famous singer) और गजल लेखक (Ghazal writer) भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 9 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।


भूपेन्द्र के निधन की खबर उनकी पत्नी मिताली सिंह ने दी है। उनकी पत्नी मिताली सिंह भी मशहूर गायिका हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन से भूपेन्द्र कई बीमारियों का सामना कर रहे थे, उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन भी था।

6 फरवरी 1940 को अमृतसर में जन्मे सिंगर भूपेंद्र सिंह ने संगीत की शिक्षा अपने पिता नत्था सिंह से प्राप्त की. वह बचपन से ही गिटार बजाने में माहिर थे।डॉक्टरों को उन्हें कैंसर होने का शक था लेकिन उनके कोरोना संक्रमित होने की वजह से टेस्ट नहीं हो पाए थे। आज शाम 7 बजे के आस पास उनकी की मौत हो गई। भूपेन्द्र की मौत के बाद बॉलीबुड में शोक की लहर है और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • पंजाब के सांसद मान के हैरान करते बयान!

    Tue Jul 19 , 2022
    – ऋतुपर्ण दवे अगर हम अपने आदर्शों को आतंकवादी कहेंगे तो फिर राष्ट्रवादी कौन होगा। यह सवाल इन दिनों देश में बड़ी गंभीरता से लोगों को परेशान और हतप्रभ कर रहा है। माना कि ऐसे सवालों की जद में राजनीति होती है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के लिए प्राणों की आहुति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved