भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विभा पटेल हो सकती हैं महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष

  • पार्टी हाईकमान ने दो महीने पहले घोषित कार्यकारिणी को भंग किया

भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने डेढ़ महीने पहले घोषित प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। साथ ही महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल को पद से हटा दिया है। ऐसे में प्रदेश में महिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एक बार फिर दावेदारों के नाम को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पूर्व महापौर एवं प्रदेश प्रवक्ता विभा पटेल का नाम तेजी से चर्चा में है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अन्य दावेदारों के नाम भी शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के अनुसार महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष के नाम का ऐलान अगले कुछ दिनों के भीतर हो सकता है।


साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी होना है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 30 जनवरी को मप्र महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा की थी। 24 घंटे बीतने के पहले ही विवाद प्रारंभ हो गया था। सबसे पहले सोनिया अतुल शुक्ला ने महामंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अर्चना की कार्यकारिणी के गठन पर सवाल उठे थे। विवाद ऊपर तक पहुंचा तो कार्यकारिणी को रोक दिया गया था। करीब 23 दिन बाद अखिल भारतीय महिला कांग्रस ने अर्चना जायसवाल को भी पद से हटा दिया है। अर्चना पर संगठन को समय नहीं देने और पद बांटने के आरोप भी लगे हैं। जबकि महिला कांग्रेस की चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों को बरकरार रखा गया है। संगठन की राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा ने बताया कि जल्द ही संगठन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

विभा का नाम इसलिए आगे
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए विभा पटेल को प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है। विभा पटेल भोपाल की महापौर रही हैं। साथ ही लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। पिछले 18 साल से पार्टी सत्ता में नहीं है। फिर वे अलग-अलग पदों पर रहकर संगठन को समय दे रही हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वे संगठन को ज्यादा समय दे सकती हैं।

Share:

Next Post

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: निगम कर रहा लोगों को जगरूक

Thu Feb 24 , 2022
सिखाया जा रहा है छह प्रकार के डस्टबिन का इस्तेमाल भोपाल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत राजधानी को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर निगम भोपाल द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। निगम अपनी सहयोगी संस्था फीडबैक फाउंडेशन के जरिए लोगों को विभिन्न तरीकों से जागरूक कर रहा है। इसके तहत रोजाना […]