img-fluid

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

September 18, 2026


मुंबई । उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (Vice President C.P. Radhakrishnan) ने लालबागचा राजा के दर्शन कर (Visited Lalbaugcha Raja) आशीर्वाद लिया (Sought Blessings) ।


  • गणेश उत्सव शुरू होते ही पूरा महाराष्ट्र ‘बप्पा’ के जयघोष से गूंज उठता है। चारों ओर का माहौल भक्तिमय हो जाता है और इस भव्य उत्सव का सबसे बड़ा केंद्र ‘लालबागचा राजा’ हैं। बप्पा के दर्शन के लिए आम जनता से लेकर देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां यहां पहुंचती हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को देश के उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने लालबागचा राजा के दरबार में हाजिरी लगाई और बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास भी गए।

    भारत के उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे लालबागचा राजा के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “आज मुंबई में लालबागचा राजा के दिव्य दर्शन कर गणपति जी की पूजा-अर्चना की। लालबागचा राजा मुंबई की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, गहरी भक्ति और मजबूत सामुदायिक भावना का लोकप्रिय प्रतीक है। विघ्नहर्ता से सभी के कल्याण, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गणपति बप्पा मोरया!” सी. पी. राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनके घर पर स्थापित बप्पा का आशीर्वाद भी लिया। भारत के उप-राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं।

    पोस्ट कर सी. पी. राधाकृष्णन ने लिखा, “आज मुंबई दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भगवान गणेश जी के दर्शन कर विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी भारत के उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का तहे दिल से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आवास में आने की जानकारी दी। साथ ही, उनके लिए अपने मन के भाव को शब्दों के जरिए भी उतारा। उन्होंने लिखा, “आज मुंबई में वर्षा बंगले पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन जी का गणपति बप्पा के दिव्य दर्शन और आशीर्वाद के लिए स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” मुंबई के परेल इलाके में स्थित लालबाग का राजा देश का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है। साल 1935 से कंबली परिवार (कंबली आर्ट्स) ही लगातार लालबागचा राजा की इस भव्य प्रतिमा को बनाता आ रहा है।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट के जज स्वयं जाकर सनीक्षा करेंगे एनटीए में सुधारों की

    Fri Sep 18 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के जज (Supreme Court Judge) एनटीए में सुधारों (Reforms in NTA) की स्वयं जाकर सनीक्षा करेंगे (Will Personally Review) । नीट परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए में सुधारों को लेकर शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह एनटीए के कार्यालय का दौरा कर सकता है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved