img-fluid

छावा के लिए विक्की कौशल का वो जुनून: जब चोट के बाद भी ट्रेनर को कहना पड़ा- ये है असली जिद

February 10, 2026

नई दिल्ली । सिनेमा के पर्दे पर जब कोई कलाकार किसी ऐतिहासिक नायक (Historical heroes)की भूमिका निभाता है, तो वह केवल अभिनय नहीं होता, बल्कि उस महान व्यक्तित्व को खुद में जीने की एक कोशिश होती है। साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म(blockbuster movie) छावा (Chhawa)में छत्रपति संभाजी महाराजत्रChhatrapati Sambhaji Maharaj) का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल (Vicky Kaushal)ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। फिल्म की सफलता और विक्की की फौलादी बॉडी ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया, लेकिन इस फिजीक के पीछे की कहानी किसी युद्ध जीतने से कम नहीं थी।

विक्की कौशल के पर्सनल फिटनेस ट्रेनर तेजस लालवानी ने हाल ही में उस घटना का जिक्र किया, जिसने विक्की के प्रति पूरी टीम का नजरिया बदल दिया। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी और विक्की के पास खुद को तैयार करने के लिए महज 3 महीने का समय था। चुनौती तब और बड़ी हो गई जब एक बेहद जरूरी सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान विक्की बुरी तरह चोटिल हो गए। शुरुआत में जिसे मामूली दर्द समझा गया, वह अगली सुबह इतना गंभीर हो गया कि विक्की अपना हाथ तक नहीं उठा पा रहे थे।

एक महीने का समय रिकवरी में चला गया और हाथ में समय कम बचा था। ट्रेनर तेजस बताते हैं कि उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे महीनों की मेहनत और करोड़ों का प्रोजेक्ट दांव पर लगा है। लेकिन एक महीने बाद जब विक्की लौटे, तो उनके भीतर एक अलग ही ‘जिद’ थी। पहले दिन वह उन हिस्सों की ट्रेनिंग कर रहे थे जिसमें हाथ का इस्तेमाल न हो। तेजस के अनुसार, विक्की के भीतर वही अनुशासन और मानसिकता नजर आ रही थी, जो स्वयं संभाजी महाराज की पहचान थी कभी हार न मानने और दोगुनी ताकत से वापसी करने की।


  • फिल्म में अक्षय खन्ना के दमदार निगेटिव रोल और रोंगटे खड़े कर देने वाले विजुअल्स ने इसे भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया। सत्य घटनाओं पर आधारित इस फिल्म ने न केवल दिल जीते, बल्कि कमाई के मामले में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए। महज 140 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘छावा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 601.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर 807 करोड़ रुपये कमाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह विक्की कौशल की मेहनत और उनके अटूट अनुशासन का ही फल था कि ‘छावा’ आज हर घर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Share:

  • ब्लूमबर्ग लिस्ट में बड़ा बदलाव दुनिया के टॉप अरबपतियों की रैंकिंग उलटी पलटी

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली । दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची(List of rich people) में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index)की ताजा रिपोर्ट के अनुसार टॉप 20 अरबपतियों (Top 20 billionaires)की रैंकिंग में जबरदस्त उथल पुथल हुई है। इस बदलाव का असर अमेरिका (Impact America)के टेक दिग्गजों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved