मुंबई (Mumbai)! विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मच अवेटेड फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) 1 दिसंबर को दर्शकों के बीच होगी। फिल्म के प्रमोशन्स को लेकर शोर है, बल्कि मेकर्स फिल्म की हर नई झलक के साथ फैंस और ऑडियंस की उत्सुक्ता को बनाए हुए है। इसी कड़ी में अब फिल्म से एक और लेटेस्ट गाना जारी किया गया है। इस गाने में सैम मानेकशॉ बने विक्की के सफर को दिखाया गया है।इस गीत को शंकर महादेवन ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज में गाया हैं। इसका म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है और लीरिक्स गुलजार साहब के हैं। ये गाना विक्की के युवा कैडेट से लेकर सैम बहादुर बनने तक झलक कैद किए है। इसमें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नजर आई हैं।
फिल्म को आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले रॉनी स्क्रूवाला ने निर्मित किया है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved