
जबलपुर। भाजपा संगठन एक अनुशासित और संयमित संगठन है जहां पर कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति अनुशासन में रहने के आचरण की शिक्षा दी जाती है । कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत जीवन भी हो उसमें भी इनकी जीवन की कार्यप्रणाली पर संगठन पूर्ण रूप से नजर रखता है। परंतु कभी-कभी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा इस संयम और अनुशासन को तोड़कर विभिन्न प्रकार की असंयमित हरकतें की जाती हैं जिसके चलते संगठन हमेशा विवादों में आ जाते है। ये वाक्या भाजपा संगठन के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष द्वारा हुआ है जिसने भी यह वीडियो देखा वह इसे वायरल करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहा है, जिसमें की भाजपा के मुख्य संगठन के अध्यक्ष द्वारा शादी समारोह में लगातार एक कॉलगर्ल पर पैसे उड़ाते दिख रहे हैं।
नियुक्ति और चुनाव भी रहा विवादों में
वीडियो में नाच रहे नेताजी का शुरू से ही विवादों से चोली दामन का साथ रहा है जब इनकी नियुक्ति संगठन में हुई तब भी पैसे देकर नियुक्ति करने के आरोप उन पर लगे थे इसके अलावा जब चुनाव की बारी आई उस वक्त भी पैसे देकर टिकट लेने के आरोप इन पर लग चुके हैं अब देखना यह आवश्यक होगा कि हर वक्त संगठन द्वारा अनुशासन की जो दुहाई दी जाती है उसके तहत इस भाजपा अध्यक्ष पर क्या कार्यवाही की जाएगी!!!
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved