img-fluid

Mamata Banerjee की रैली में सांड घुसने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

April 04, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राजनेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। आज ममता की रैली के दौरान एक सांड घुस आने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर तमाम तरह के तंज कस रहे हैं।



दरअसल, शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की हावड़ा रैली के दौरान साल्किया इलाके में एक सांड घुस आया। सांड भीड़ देखकर घबरा गया, उसने जिसे सामने पाया उसी को मारने के लिए दौड़ाया। उस समय ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर शिवपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के समर्थन में रैली कर रही थीं। काजीपाड़ा से सम्मेलन पार्क तक मुख्यमंत्री की रैली हुई। सांड ने रैली में घुस कर तांडव मचाना शुरू कर दिया। पुलिस और तृणमूल कार्यकर्ताओं ने काफी मशक्कत के बाद सांड को दूसरी ओर भगाया। हालांकि मुख्यमंत्री काफी आगे थीं और इस पूरी घटना का उन पर कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान रैली में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। शाम को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग मुख्यमंत्री का जमकर मजाक बना रहे हैं। कुछ ने लिखा कि हिंदुत्व का फर्जी ढोंग कर रहीं ममता बनर्जी को सबक सिखाने के लिए शिवजी ने अपने नंदी को भेजा है। इसका वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर तेजी से साझा किया जा रहा है।(हि.स.)

Share:

  • मुजफ्फरनगर : सजा सुनाने से पहले फरार रेप का दोषी 25 साल बाद गिरफ्तार

    Sun Apr 4 , 2021
    मुजफ्फरनगर । साल 1995 में अपहरण (Kidnap) और बलात्कार (Rape) के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद सजा सुनाए जाने से एक दिन पहले फरार हुए व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 25 साल पहले बलात्कार के एक मामले में शाहिद हसन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved