img-fluid

ईरान के समर्थन में नारे, रायसेन किले से तोप दागने का वीडियो वायरल; भोपाल के 4 युवक गिरफ्तार

March 09, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक ऐतिहासिक रायसेन किला (Raisen Fort) से तोप चलाते (Raisen Fort Cannon firing) हुए दिखाई दे रहे हैं और ईरान के समर्थन में नारे (Slogans in support of Iran) लगाते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में युवक “हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं… अल्लाह हू अकबर…” जैसे नारे लगाते दिखाई देते हैं। इसके तुरंत बाद पहाड़ी पर स्थित किले से तोप दागे जाने का दृश्य भी नजर आता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायसेन किले परिसर में बनाया गया था और सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया।

रोजा खोलने की सूचना के समय बनाया गया वीडियो

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वीडियो रमजान के दौरान रोजा खोलने की सूचना देने के समय बनाया गया था। हालांकि वीडियो में लगाए गए नारों और तोप चलाने के तरीके को लेकर विवाद खड़ा हो गया और इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंच गई।



  • शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो में कुछ युवक किले से तोप चलाते हुए ऐसे नारे लगाते दिखाई दिए, जिन्हें लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका जताई गई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली रायसेन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    चार आरोपी गिरफ्तार

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी के साथ युसूफ शेख (चटाईपुरा, भोपाल), वसीम मोहम्मद (ऐशबाग, भोपाल) और पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी (तलैया, भोपाल) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

    Share:

  • मैदान पर तूफान, दिल में मातम: ईशान किशन की वीरता ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनाया

    Mon Mar 9 , 2026
      नई दिल्ली।टी20 वर्ल्ड कप 2026(T20 World Cup 2026) के फाइनल में ईशान किशन(Ishan Kishan) ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसे देखकर हर क्रिकेट प्रेमी दंग रह गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में(final against New Zealand,) ईशान(Ishan gave Team India) ने सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन ठोककर टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दी, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved