img-fluid

यूक्रेनी नागरिकों का युद्ध के बीच से सामने आया वीडियो, रूस के टैंक पर कब्जा कर मना रहे जश्न

March 04, 2022


नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच यूद्ध जारी है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में कब्जा कर लिया है, लेकिन यूक्रेन के लोग और सैनिक अभी भी अपने देश की रक्षा के लिए जंग के मैदान में लड़ रहे है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यूक्रेन के आम नागरिक एक रूसी टैंक पर कब्जा कर जश्न मनाते दिख रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित 24 सेंकेंड के इस वीडियो में यूक्रेन के लोगों का एक समूह है जो खार्किव के एक मैदान में T80BVM बख्तरबंद युद्ध टैंक को बर्फ में दौड़ाते हुए दिख रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यूक्रेनी एक रूसी टैंक पर कब्जा कर उसे बर्फीले मैदान में चला रहे हैं।


इस दौरान सभी के चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिखाई दे रही है। सभी एक दूसरे को वी डिड इट (हमने कर दिखाया) और ग्लोरी टू यूक्रेन (यूक्रेन की जय) कह कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। बता दें कि यह पहला वीडियो नहीं है जो रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच से आया हो और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इससे पहले भी यूक्रेन के लोगों के वीडियो सामने आ चुके हैं, जो वायरल हो गए थे।

गुरुवार को रॉयटर्स से बातचीत में यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सैन्य सलाहाकर ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक 7,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई को बंदी बना लिया गया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रायल ने यह भी दावा किया है कि रूस ने युद्ध में अब तक 14 हवाई जहाज, आठ हेलीकॉप्टर, 102 टैंक, 536 सशस्त्र वाहन, 15 भारी मशीनगन और एक बीयूके मिसाइल खो दी है।

Share:

  • एमपी में बदला मौसम का मिजाज, तीन वेदर सिस्टम का दिखेगा असर

    Fri Mar 4 , 2022
    भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने तीन वेदर सिस्टम (weather system) के असर से मध्य प्रदेश में मौसम (Weather in Madhya Pradesh) का मिजाज बदलने लगा है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं। साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में कहीं-कहीं बौछारें पड़ रही हैं। आंशिक बादल रहने एवं हवा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved