
नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा (Tamil Nadu Legislative Assembly) में मिली बड़ी जीत के बाद टीवीके के मुखिया और एक्टर विजय (TVK Chief Vijay) ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है और पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह विजय सीएम पद की शपथ लेंगे। लेकिन उनके शपथ ग्रहण का समारोह कल ही होगा, इसकी सम्भावना कम लग रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार बनाने के दावा पेश करने के बाद तमिलनाडु के गर्वनर आर्लेकर ने मीटिंग के दौरान कहा, सामान्य बहुमत के लिए जरुरी 118 विधायकों के समर्थन का पत्र हो तो ज्यादा ठीक रहेगा।
विजय ने 112 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा
टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान 112 विधायकों के समर्थन का लेटर सौंपा, क्योंकि विजय खुद दो जगह से जीते हैं, इसीलिए TVK विधायकों की संख्या 107 ही है और अभी तक कांग्रेस ने 5 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी ही TVK को सौंपी है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर विजय के पास फिलहाल सिर्फ 112 विधायकों का ही समर्थन है।
सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल से चर्चा के बाद विजय ने उनसे कुछ और समय मांगा है। दो विधायकों वाली VCK ने कहा है कि TVK को समर्थन देने पर वो गुरुवार को फैसला करेंगे, इसी तरह लेफ्ट के चार विधायकों के समर्थन के लिए विजय को 8 मई तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि PMK के चार विधायकों ने आज TVK चीफ विजय से मुलाकात की लेकिन उनको समर्थन देने का पत्र अभी तक नहीं दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved