img-fluid

MP: प्रिंसिपल पर बैड टच करने का आरोप, छात्राओं ने राज्यपाल के नाम लिखा पत्र, कड़ी कार्रवाई की मांग

September 29, 2026

अजयगढ़ में गुरु और शिष्य के बीच के विश्वास और पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अजयगढ़ महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य पर महाविद्यालय की छात्राओं ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं के आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल उन्हें बुरी नजर से देखते हैं, उन्हें बैड टच करते हैं और बदतमीजी करते हैं।

दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ राज्यपाल के नाम अजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और विरोध प्रदर्शन कर प्रिंसिपल को बर्खास्त कर सेवा समाप्ति एवं वैधानिक कड़ी कार्यवाही की मांग की।

छात्राओं का कहना है कि महाविद्यालय के प्रिंसिपल की इस हरकत से महाविद्यालय का वातावरण खराब हो रहा है ऐसे चरित्रहीन प्रचार पर सख्त कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे गुरु और शिष्य के बीच भरोसे का रिश्ता कायम रहे। इन आरोपों के बाद छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

छात्र छात्राओं ने प्रशासन से 7 दिन के अंदर कार्रवाई करने की मांग एवं आंदोलन की चेतावनी दी है। हालांकि छात्राओं के लगाए हुए बेहद गंभीर आरोपों पर प्राचार्य द्वारा सिरे से खारिज किया गया है।

Share:

  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

    Tue Sep 29 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक (Until Gyanesh Kumar Resigns) कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा (Congress’s agitation will Continue) । कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडव्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved