देश राजनीति

विजयवर्गीय ने ममता पर किया पलटवार : यूपी की नहीं, पहले आइना में अपना चेहरा देखें

कोलकता। हाथरस की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शन से भाजपा तिलमिला उठी है। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।

विजयवर्गीय ने कहा कि ममता जी, उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने के पहले अपना चेहरा आइने में दखिये। हाल में, आप उत्तर बंगाल की यात्रा करके आयीं हैं। क्या आप उस बेटी के घर गयीं थीं, जिसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने कहा कि बंगाल में 116 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की आपके कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी है। एक भी गुंडे पकड़े नहीं गये। एक भी कार्यकर्ता से मिलने गयीं? महिला मुख्यमंत्री के होने के बावजूद बंगाल में महिलाओं के खिलाफ सर्वाधिक अत्याचार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि आपको थोड़ी शर्म आती तो पहले अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था देखती, फिर उत्तर प्रदेश की सरकार को देखती। मुख्यमंत्री दलित का राग अलाप रही हैं, लेकिन चोपड़ा के जिस विधायक की हत्या कर फांसी से लटका दिया गया था, वह राजवंशी समुदाय के थे। रायगंज में जिस बालिका की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी, वह भी दलित समुदाय की ही थीं। उस दुष्कर्म को प्रेम प्रसंग बता दिया गया। बंगाल में देश का संविधान नहीं, ममता जी का संविधान चलता है। उन्होंने कहा कि बंगाल में इन दिनों तृणमूल के गुंडों का आतंक है। नोदाखली में पुलिस स्टेशन के तहत बावली ट्रेकर स्टैंड के पास इन गुंडों ने कृषि सुरक्षा मार्च पर ईंट, पत्थर, बमों से हमला कर दिया, जिसमें 10 लोग घायल हो गये हैं और पुलिस के आला अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

जानिए रविवार का राशिफल

Sun Oct 4 , 2020
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.08, सूर्यास्त 06.23, ऋतु – शरद आश्विन कृष्ण पक्ष तृतीया, रविवार, 04 अक्टूबर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज का […]