img-fluid

विजयवर्गीय का कटाक्ष-जनता ममता सरकार को कर देगी पूरी तरह से बंद

October 08, 2020

कोलकता। पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय ‘ नबान्न’, गुरुवार व शुक्रवार को साफ-सफाई के लिए बंद करने पर भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कटाक्ष किया है। गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नबान्न अभियान के दिन सैनिटाइजेशन के लिए सचिवालय को दो दिनों तक बंद करने पर उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में जनता ममता जी को ही पूरी तरह से सैनिटाइज कर देगी। विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि भाजपा द्वारा आठ अक्टूबर को बंगाल की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ नबान्न अभियान क्या घोषित किया गया। ममता दीदी ने सचिवालय की दो दिन की छुट्टी (बंद) कर दी है। आगे-आगे देखिये, जनता दीदी की ‘पूरी’ छुट्टी कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभी तक ममता जी की दुकान दो दिन के लिए ही बंद है। जनता में इतना आक्रोश है कि ममता जी की दुकान हमेशा के लिए बंद हो जायेगी। युवा मोर्चा के आक्रोश के आगे उन्होंने नवान्न बंद कर दिया। जनता का जब सैनिजाइजेशन होगा, तो हमेशा के लिए भ्रष्टाचार, भाई- भतीजावाद, सिंडिकेटराज, गो तस्करी और घुसपैठिये बंद होंगे। जनता अब सैनिटाइज करेगी और ममता जी की सरकार और इनकी पूरी दुकान हमेशा के लिए बंद हो जायेगी।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कटाक्ष किया कि भाजपा युवा मोर्चा के अभियान से भयभीत ममता बनर्जी भाग गयी हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का अभियान जारी रहेगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि अभियान पूर्ववत होगा। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक राजनीतिक आंदोलन है। वे लोग नबान्न में जाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठने वाले थे, वरन यह राजनीतिक आंदोलन का एक हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री बंगाल में नहीं रहेगी, तो क्या उनके खिलाफ बंगाल में आंदोलन नहीं होगा। वास्तव में सरकार मोर्चा के अभियान से भयभीत हो गयी है और नबान्न बंद कर दिया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • आतंक और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है ममता सरकारः तेजस्वी सूर्या

    Thu Oct 8 , 2020
    कोलकाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या गुरुवार को भाजपा के प्रस्तावित ‘नवान्न चलो अभियान’ के पहले ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बंगाल में निरंतर लोकतंत्र की हत्या हो रही है और ममता सरकार आतंक और भ्रष्टाचार का पर्याय हो गयी है। सूर्या भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved