देश राजनीति

आतंक और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है ममता सरकारः तेजस्वी सूर्या

कोलकाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या गुरुवार को भाजपा के प्रस्तावित ‘नवान्न चलो अभियान’ के पहले ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बंगाल में निरंतर लोकतंत्र की हत्या हो रही है और ममता सरकार आतंक और भ्रष्टाचार का पर्याय हो गयी है। सूर्या भाजपा जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद पहली बार कोलकाता आयेंगे और अभियान में शामिल होंगे।

उन्होंने कोलकाता आने के पहले जारी वीडियो मैसेज में ‘नवान्न चलो अभियान’ में राज्य के लोगों को शामिल होने का आह्वान करते हुए बांग्ला में कहा कि पाय-पाय उड़िये धूलो, आठ तारीख नवान्न चलो। सूर्या ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्य धरती बंगाल ममता बनर्जी की सरकार में आतंक व भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है। बंगाल में निरंतर लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जो आतंक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाता है, उसका जीवन समाप्त कर दिया जाता है। अभी तक 110 से अधिक कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या बंगाल में हो चुकी है। हमारे भाजपा के नेता मनीष शुक्ला की हत्या कर दी गयी। वह युवा थे, लोकप्रिय थे। उनका लंबा राजनीतिक जीवन था। अल्पायु में ही तृणमूल के हत्यारों द्वारा बर्बरतापूर्वक उनका जीवन समाप्त कर दिया गया है। युवा मोर्चा का हरेक कार्यकर्ता परिवार के साथ खड़ा है। कोई भी बिलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। जब-तक एसएससी, टीटीइ में धांधली, आतंकवाद, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से मुक्ति नहीं मिल जाती है, तब-तक युवा मोर्चा निरंतर अभियान करेगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

टीसीएस को दूसरी तिमाही में 8,433 करोड़ रुपये का मुनाफा

Thu Oct 8 , 2020
नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्‍त वर्ष के दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्‍बर) में मुनाफा 4.9 फीसदी बढ़कर 8,433 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों के साथ 16 हजार करोड़ रुपये के बायबैक प्लान का ऐलान किया है। कंपनी 3 हजार रुपये प्रति शेयर के हिसाब […]