
इस्लामाबाद। ड्यूरंड रेखा के दोनों ओर एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कम से कम 31 पख्तूनों की मौत हुई है। घटनाओं की शुरुआत 20 और 21 फरवरी की रात पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में की गई हवाई कार्रवाई से हुई। इसके बाद सीमा पार और पाकिस्तान के अंदर भी हिंसा भड़क उठी। हालात ने पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी के ठिकानों को निशाना बनाया। लेकिन स्थानीय अफगान अधिकारियों और क्षेत्रीय सूत्रों का कहना है कि हमला नंगरहार के बिसूद जिले के एक रिहायशी परिसर पर हुआ। पाकिस्तान की ओर से 17 नागरिकों के मारे जाने की बात कही गई है। मृतकों में 11 बच्चे और महिलाएं भी शामिल बताए गए हैं। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में कथित आतंकी शिविर नहीं, बल्कि तबाह घर दिखाई दे रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved