img-fluid

असम में दो समुदायों की झड़प से भड़की हिंसा, एक की मौत; आगजनी के बाद इंटरनेट बंद, RAF तैनात

January 21, 2026

 

नई दिल्ली। पश्चिमी असम जिले(Western Assam district) के करिगांव बोडोलैंड टेरिटोरियल(Karigaon Bodoland Territorial) रीजन का हिस्सा(Part of the region) है। वहां ताजा विवाद सोमवार(The latest controversy was on Monday) रात एक सड़क दुर्घटना(road accident) से शुरू हुआ, जिसमें बोडो समुदाय(Bodo community) के तीन लोगों को ले जा रहे एक वाहन ने आदिवासी समुदाय के दो लोगों को टक्कर मार दी।

असम के कोकराझार(Kokrajhar, Assam) में सोमवार की रात हुई एक कार दुर्घटना(car accident) के बाद वहां सांप्रदायिक तनाव फैल गया(Communal tensions spread), जो मंगलवार को खूनी हिंसा में बदल गई(The situation turned into bloody violence on Tuesday)। मंगलवार(Tuesday) को कथित तौर पर बोडो(Bodo community) और आदिवासियों(Tribals) के बीच भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में तनाव गहरा गया, जिसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने कोकराझार और चिरांग जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डाटा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।


  • गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात कोकराझार थाने के अंतर्गत करीगांव चौकी क्षेत्र में मानसिंह रोड पर तीन बोडो लोगों को ले जा रहे एक वाहन से दो आदिवासी व्यक्तियों को टक्कर लग गयी। इसके बाद आदिवासी ग्रामीणों ने तीनों बोडो लोगों के साथ मारपीट की और वाहन को आग लगा दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    पुलिस की कार्रवाई
    मंगलवार को इसी घटना के विरोध में हालात और बिगड़ गए। बोड़ो और आदिवासी समुदायों के लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया, टायर जलाए, कुछ घरों में आग लगा दी और एक सरकारी कार्यालय और पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े हैं। इस दौरान कई लोग घायल हुए, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हालात को काबू में रखने के लिए RAF की तैनाती की गई है।

    इंटरनेट बैन
    गृह विभाग ने सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल भड़काऊ संदेशों और अफवाहों को फैलाने के लिए किए जाने की आशंका को देखते हुए अगले आदेश तक पूरे जिले में सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं की इंटरनेट/मोबाइल डेटा सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

    मुख्यमंत्री का बयान
    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, जो इस समय दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक में हैं, ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर सेना की तैनाती की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से सहयोग करने को कहा है।

    Share:

  • ट्रंप के गाजा 'बोर्ड ऑफ पीस' में कट्टर दुश्मन के साथ काम करेंगे जेलेंस्की?

    Wed Jan 21 , 2026
    कीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दुनिया को एक बार फिर चौंका दिया है। गाजा में इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas war) के बाद शांति और पुनर्निर्माण की देखरेख के लिए बनाए गए अपने खास ‘बोर्ड ऑफ पीस’ (Board of Peace) में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी न्योता भेज दिया है। वहीं यूक्रेन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved