
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीती रात इकबालपुरा और मोमिनपुरा में दो समुदायों के बीच भडक़ी सांप्रदायिक हिंसा के दौरान जमकर आगजनी हुई। दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। कई दुकानों और मकानों को आग लगा दी। तनाव को देखते हुए यहां रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मोमिनपुरा इलाके में एक दलित बस्ती में मुस्लिम वर्ग के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इसके बाद स्थिति विस्फोटक हो गई, जिसके बाद देखते ही देखते इलाके में जमकर पथराव और आगजनी शुरू हो गई। एक-दूसरे के मकान को लोगों ने जला दिया। यहां कुछ लोगों के यहां बम फेंके जाने के भी समाचार हैं। देर रात इकबालपुरा में भी हिंसा भडक़ उठी। यहां लोगों ने थाने का घेराव किया और जमकर पथराव किया। दोनों ही इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved