
बहराइच। उत्तर प्रदेश का बहराइच पिछले कई महीनों से भेड़िए के आतंक के चलते चर्चा में बना हुआ था। नवरात्र से पहले भेड़िए का आतंक खत्म हुआ तो मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा भड़क गई। पत्थरबाजी और आगजनी के बाद गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। इस युवक की मौत के बाद बवाल शुरू हो गया। गुस्साई भीड़ ने कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। हॉस्पिटल और कार में भी आग लगा दी गई।
ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया तो एडीजी अमिताभ यश हाथ में पिस्टल लेकर खुद सड़क पर उतर गए। अमिताभ यश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, एडीजी के सड़क पर उतरने के कुछ समय बाद हालात ठीक होने लगे और मामला शांत हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved