खेल

IPL 2021 : Virat Kohli बना सकते हैं ये धांसू रिकॉर्ड, अब तक कोई भारतीय ऐसा नहीं कर सका

नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) ने बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वे आईपीएल (IPL 2021) के मौजूदा सीजन में खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। अब तक कोई भारतीय ऐसा नहीं कर सका है। टी20 लीग की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। पहला मुकाबला पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाना है। कोहली बेंगलुरू टीम के ही कप्तान हैं।

टी20 की बात की जाए तो अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी 10 हजार रन का आंकड़ा नहीं छू सका है। विराट कोहली 9731 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली यदि मौजूदा सीजन में 269 रन बना लेते हैं तो उनके 10 हजार रन पूरे जाएंगे। अब तक कोई भारतीय ऐसा नहीं कर सका है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 9065 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनका मौजूदा सीजन में 10 हजार रन का आंकड़ा छूना मुश्किल है।

टी20 के रिकॉर्ड को देखें तो दुनिया के तीन खिलाड़ी 10 हजार या उससे अधिक रन बना चुके हैं। विंडीज के क्रिस गेल इस मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने 13,720 रन बनाए हैं। 22 शतक और 86 अर्धशतक लगाए हैं। कायरन पोलार्ड 10,629 रन के साथ दूसरे जबकि पाकिस्तान के शोएब मलिक 10,488 रन के साथ तीसरे पर हैं। गेल आईपीएल में पंजाब किंग्स से जबकि पोलार्ड मुंबई इंडियंस से खेल रहे हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 5878 रन बनाए हैं। 6 हजार का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें 122 रन की जरूरत है। ऐसे में वे टी20 लीग में 6 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। सुरेश रैना 5368 रन के साथ दूसरे और डेविड वॉर्नर 5254 रन के साथ तीसरे पर हैं। इतना ही नहीं विराट की टीम बेंगलुरू अब तक हुए 13 सीजन में से एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी है। कोहली इस बार इस सूखे को भी खत्म करना चाहेंगे।

Share:

Next Post

Akshay Kumar की फिल्‍म 'सूर्यवंशी' की रिलीज फिर से टली

Tue Apr 6 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षयकुमार (Akshay Kumar) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अक्षय कुमार की इस महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज अब अनिश्चितकाल काल के लिए टल दी गई है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के कोरोना संक्रमित (Akshay Kumar Corona Positive) होने की खबर से ही एक्टर के […]