
पटना। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब यह साफ हो गया कि विधानसभा चुनाव में एनडीए के सामने दरअसल केवल दो आदतन भ्रष्टाचारी और परम्परागत वंशवादी दल होंगे। इससे जनता को यह फैसला करने में आसानी होगी कि कौन न्याय के साथ विकास को आगे बढायेगा और किसकी नीयत काम के बदले जमीन लिखवाने की रहेगी। जीतन राम मांझी के राजद-कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद विपक्ष सिर्फ राजद-कांग्रेस का साझा पोलिटिकल करप्शन फोरम (पीसीएफ) रह गया है। उसे अब विपक्षी गठबंधन कहना धोखा है।
एक अन्य ट्वीट में डिप्टी सीएम मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद जब सत्ता में रहे, तब उनके 15 साल में 118 नरसंहार हुए। दलितों की हत्याएं हुईं, लेकिन उन्हें मुखिया-सरपंच बनने का मौका नहीं दिया गया। वे जब विपक्ष में आये तो पुत्र मोह में दलित नेताओं का अपमान किया। दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के चंद लोगों को शो-रूम आइटम बना कर लालू प्रसाद की पार्टी चुनाव नहीं जीत पाएगी। । (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved