मनोरंजन

Vivek Agnihotri ने फिर बॉलीवुड पर साधा निशाना, तीन बड़े दुश्मनों का किया खुलासा


मुंबई। मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों और टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रहने वाले विवेक आए दिन बॉलीवुड और इसके कलाकारों पर भी निशाना साधते नजर आते हैं। बीते कुछ समय से लगातार बॉलीवुड और इसकी कमियों को उजागर कर रहे विवेक ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक और बयान दिया है। फिल्ममेकर ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बॉलीवुड पर निशाना साझा है।

विवेक ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण का एक क्लिप भी शेयर किया है। शेयर किए गए इस क्लिप में पीएम मोदी देश की दो बड़ी समस्या भ्रष्टाचार और नेपोटिज्म पर बात करते नजर आ रहे हैं। पीएम के इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए अब विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, नैतिक भ्रष्टाचार, घातक भाई-भतीजावाद और हिंदूफोबिया, ये तीनों बॉलीवुड की तीन सबसे बड़ी बुराइयां हैं। वहीं, विवेक के इस पोस्ट पर अब लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।


एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, हेट स्टोरी बनाकर तुम्हारे दिल में नफरत भर गई है। अब तुम लव स्टोरी पर काम करो। वहीं एक अन्य ने लिखा, अब आप भी सुनिश्चित करें कि आप अपने बच्चों को बॉलीवुड में नहीं आने देंगे। भाई-भतीजावाद का सही विरोध करने के लिए आपके द्वारा दिए गए बयानों का सम्मान करना जरूरी है।

ये पहली बार नहीं है जब विवेक ने इस तरह बॉलीवुड और नेपोटिज्म पर निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने अभिनेता आमिर खान और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बीच बॉलीवुड अभिनेताओं पर ट्विटर के जरिए कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा था कि जो खुद 60 साल का है, वह उन लड़कियों से रोमांस करने के लिए बेताब है जो उनसे बहुत छोटी हैं।

बॉलीवुड अभिनेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,’फिल्म की गुणवत्ता के बारे में भूल ही जाइए। जब 60 साल के हीरो 20-30 साल की लड़कियों के साथ रोमांस करने के लिए बेताब है, युवा दिखने के लिए फोटोशॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बॉलीवुड में मौलिक रूप से कुछ गड़बड़ है। ‘जवान और कूल दिखने’ के चक्कर में बॉलीवुड को तबाह कर दिया है और इसके लिए केवल एक ही व्यक्ति जिम्मेदार है।’

Share:

Next Post

MP में भारी बारिश से आफत, बैतूल, नर्मदापुरम और रायसेन में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

Tue Aug 16 , 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई इलाके भारी बारिश से बेहाल हैं. भारी बारिश के चलते नर्मदापुरम, बैतूल और रायसेन जिले(Raisen District) में सभी स्कूलों में 16 अगस्त के दिन अवकाश रहेगा. यानी स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) की संभावना है, जिसमें […]