मनोरंजन

अब मणिपुर हिंसा पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री

डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन इसका ट्रेलर जारी हुआ, जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, लोग इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मणिपुर की शर्मनाक घटना पर एक ट्विटर यूजर ने विवेक से पूछ दिया कि क्या वह इस पर भी फिल्म बनाएंगे, जिस पर विवेक का बयान चर्चाओं का विषय बन गया है।

दरअसल, ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ विषय का जिक्र करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया, ‘भारतीय न्यायपालिका कश्मीरी हिंदू नरसंहार पर अंधी और मूक बनी रही। यह विफल रहा, और अभी भी हमारे संविधान में किए गए वादे के अनुसार कश्मीरी हिंदुओं के जीवन के अधिकार की रक्षा करने में विफल है।’ इस पोस्ट का जवाब देते हुए एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, ‘समय बर्बाद मत करो, जाओ और एक फिल्म मणिपुर फाइल्स बनाओ अगर तुम असली मर्द हो तो।’


विवेक अग्निहोत्री ने भी यूजर के कमेंट को नजरअंदाज नहीं किया और प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मुझ पर इतना विश्वास करने के लिए धन्यवाद, लेकिन सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे क्या? तुम्हारी ‘टीम इंडिया’ में कोई और मर्द फिल्ममेकर नहीं है क्या? विवेक का यह पोस्ट लाइमलाइट में बना हुआ है, और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

Share:

Next Post

पेरिस से बेंगलुरु आ रही फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने लगा शख्स, मचा हड़कंप

Sat Jul 22 , 2023
बेंगलुरु (Bangalore)। पेरिस से बेंगलुरु आ रहे एयर फ्रांस (Air France flying from Paris to Bangalore) के एक विमान में हर हड़कंप मच गया जब एक यात्री विमान के इमरजेंसी गेट खोलने (Emergency gate opening) लगा। विमान के लैंड करने के तुरंब बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश […]