मनोरंजन

विवेक ओबेरॉय की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर से फिर होगी रिलीज 

कोरोना वायरस की वजह से लंबे समय से सिनेमाघर बंद है। अब 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने वाले हैं। विवेक ओबेरॉय की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी एक साल बाद फिर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पिछले साल मई में रिलीज हुई थी। निमार्ताओं की ओर से फिर से फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने यह जानकारी दी।
फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा-‘अगले सप्ताह सिनेमाघरों में… विवेक आनंद ओबेरॉय की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। आधिकारिक पोस्टर से थिएट्रिकल रिलीज की घोषणा की गई।’
https://twitter.com/taran_adarsh/status/1314785342612938753?s=20
यह फिल्म लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशत फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में विवेक आनंद ओबेरॉय (विवेक ओबेरॉय) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होने वाली थी। आचार संहिता के चलते फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद 24 मई 2019 को फिल्म को रिलीज किया गया था।
Share:

Next Post

महिला अत्याचार व अपराध वृद्धि के विरोध में भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन 12-13 को

Sun Oct 11 , 2020
मुंबई । भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य में बढ़ते अपराध व महिला अत्याचार के विरोध में 12 व 13 अक्टूबर को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने बताया कि 12 अक्टूबर को प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ की अध्यक्षता में महिला अत्याचार के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन […]