देश

महिला अत्याचार व अपराध वृद्धि के विरोध में भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन 12-13 को

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य में बढ़ते अपराध व महिला अत्याचार के विरोध में 12 व 13 अक्टूबर को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने बताया कि 12 अक्टूबर को प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ की अध्यक्षता में महिला अत्याचार के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ,महिला भाजपा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उमा खापरे के नेतृत्व में की जाएगी। राज्य के हर जिले में महिला कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगी।

इसी तरह 13 अक्टूबर को भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी के अध्यक्ष तुषार भोसले के नेतृत्व में शिरडी से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस आंदोलन के दौरान राज्य में मंदिर शुरु करने की मांग की जाएगी। केशव उपाध्ये ने कहा कि संत महाराज व साधु समाज की आजीविका मंदिरों पर ही निर्भर है,लेकिन सरकार मंदिर शुरु नहीं कर रही है। राज्य सरकार ने शराब की दुकानों, होटल आदि शुरु कर दिए हैं,इसी वजह से मंदिर शुरु करने के लिए आंदोलन किया जाएगा।

Share:

Next Post

ट्रम्प और जोई बाइडन के बीच 15 अक्टूबर को मियामी में होने वाली डिबेट रद्द

Sun Oct 11 , 2020
लॉस एंजेल्स। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 17 अक्टूबर को दक्षिणी लान में एकत्रित सैकड़ों रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं को व्हाइट हाउस की बालकनी से संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस जनसभा के लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वैयक्तिक मतदान 3 नवम्बर को होने हैं, जबकि पोस्टल मतदान की प्रक्रिया शुरू हुए […]