img-fluid

Vivo का नया स्मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च, बजट सेगमेंट में मिलेंगे तगड़े फीचर, जल्द होगा लॉन्च

March 07, 2024

नई दिल्‍ली (New Delhi)। वीवो (Vivo) अपनी Y सीरीज के नए स्मार्टफोन- Vivo Y03 को लॉन्च (launch)करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन चीन (phone china)के साथ ग्लोबल मार्केट (global market)में भी लॉन्च होगा। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी (company)ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसी बीच यह अपकमिंग फोन ताइवान की NCC पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग से फोन के खास फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। एनसीसी के अनुसार फोन का मॉडल नंबर V2332 है। इसमें वीवो 4880mAh की बैटरी देने वाला है, जिसे 5000mAh बता कर मार्केट किया जाएगा।

64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा फोन


  • फोन की यह बैटरी 15 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन के साथ कंपनी को अडैप्टर देने वाली है, उसका मॉडल नंबर V1530L0B0-US है। वीवो का यह नया फोन 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। एक्सट्रा स्टोरेज के लिए कंपनी इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट ऑफर करने वाली है। इसमें आप 1टीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड को लगा सकेंगे। वीवो का यह फोन 4जीबी रैम के साथ आएगा।

    पावरफुल प्रोसेसर

    प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 SoC चिपसेच दे सकती है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर काम करेगा। गीकबेंच के सिंगल कोर टेस्ट में इसे 392 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1304 का स्कोर मिला है। ब्लूटूथ SIG के अनुसार इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ब्लूटूथ 5.3 ऑफर करने वाली है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। यह एचडी+ डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। बताया जा रहा है कि फोन Y02 का अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है। फोन बजट सेगमेंट में आ सकता है।

    Share:

  • 139 करोड़ से अधिक लागत के 18 कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन

    Thu Mar 7 , 2024
    चित्रकूट (Chitrakoot!)! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में सुरेन्द्र पाल उद्यामिता परिसर चित्रकूट (Surendra Pal Entrepreneurship Complex Chitrakoot) में गुरूवार को आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 26 करोड़ 55 लाख रूपये लागत के मां मंदाकिनी गंगा के घाटों के उन्नयन एवं विकास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved