img-fluid

अगर आपको सफर के दौरान आती है उल्टी, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

August 07, 2025

नई दिल्‍ली । अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें सफर के दौरान वोमिटिंग (Voting) या फिर जी मिचलाने की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो ये खबर खास आपके लिए है. अक्सर लोगों को सफर (travel) के दौरान उल्टी और बेचैनी जैसी समस्या से गुजरना पड़ता है. ऐसे में कई बार लोग लंबा सफर करने से बचते हैं. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी खाने की चीजें जिन्हें आपको अपने साथ कैरी करना होगा. यह चीजें आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी परेशानी से छुटकारा दिला सकती हैं.


  • ट्रैवल में उल्टी आने के घरेलू उपाय | home remedies to avoid vomiting while travelling

    अदरक
    अदरक में ऐसे गुण होते हैं जो जी मचलाने की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं. ये पेट की जलन को कम करते हैं और तुरंत राहत दिला सकते हैं. तू अगर आपको सफर के दौरान उल्टी अजीमुल आने की परेशानी होती है तो आप अपने साथ सफर के दौरान अदरक जरूर लेकर चलें. अदरक की चाय, अदरक या कैंडी, या फिर एक चम्मच अदरक को कुचल कर गर्म पानी में मिला कर आप पी सकते हैं. इससे बेचैनी कब होगी और वोमिटिंग बंद हो जाएगी. आप अपने साथ लॉन्ग भी एक डिब्बी में रख सकते हैं. उल्टी से लौंग तुरंत राहत दिलाती है.

    केला
    अगर आप डिहाइड्रेटेड महसूस कर रहे हैं या फिर जी मिचला रहा है तो केला खाएं. केले पोटेशियम को रिस्टोर करने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा केला खाने से वोमिटिंग की परेशानी काफी हद तक छुटकारा मिलता है. तो अगर आप लॉन्ग ड्राइव के दौरान वोमिटिंग और जी मिचलाने की दिक्कत से परेशान हैं तो केला इससे राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है.

    नींबू
    अगर आपको बार-बार सफर के दौरान उल्टी आती है या फिर बेचैनी महसूस होती है तो आप अपने साथ नींबू को जरूर कैरी करें. नींबू आपको वोमिटिंग और जी मिचलाने जैसी समस्या से छुटकारा दिला सकता है. सफर के दौरान हमेशा अपने साथ गर्म पानी लेकर चलें. जैसे ही आप को उल्टी या फिर जी मिचलाना शुरू हो, आप नींबू का रस और नमक मिलाकर ये पानी पी लें. थोड़ी देर में आपको इस समस्या से राहत मिलेगी.

    पुदीना
    जर्नी के दौरान अगर आप वोमिटिंग और जी मिचलाने जैसी समस्या से परेशान रहते हैं तो पुदीना आपकी इस समस्या का बेहतरीन इलाज हो सकता है. पुदीने से पेट में ठंडक बनी रहती है और मसल्स को भी आराम मिलता है. आप चाहें तो पुदीने की गोली खा सकते हैं या फिर पुदीने का शरबत बनाकर भी पिया जा सकता है.

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. हम इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करते है.

    Share:

  • गुरुवार का राशिफल

    Thu Aug 7 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 05.46, सूर्यास्त 06.46, ऋतु – वर्षा श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, गुरुवार, 07 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– लाभकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved