img-fluid

गांधी हॉल में इंतजार होता रहा और सीएम भोपाल उड़ गए

February 23, 2026

दिल्ली से आए संदेश को बताया वजह, गांधी हॉल तक पहुंच भी गए थे
इंदौर। गांधी हॉल (Gandhi Hall) में आयोजित आदिवासी मेले जात्रा (tribal fairs and festivals) का समापन करने कल मुख्यमंत्री (CM) मोहन यादव (Mohan Yadav) पहुंचने वाले थे। वे गांधी हॉल के नजदीक पहुंच भी गए, लेकिन दिल्ली से आए एक संदेश के कारण उन्हें भोपाल लौटना पड़ा। इधर आयोजक इंतजार करते ही रह गए। मेले में आए लोग भी सीएम को सुनने के चक्कर में काफी देर तक बैठे रहे।


  • कल मुख्यमंत्री इंदौर जिले के दौरे पर थे। सुबह से लेकर रात तक वे इंदौर में ही रहे। महू से आकर वे बास्केटबॉल काम्प्लेक्स, आईसीए के सभागृह और ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, वहीं सबसे पहले वे पत्थरबाजी में घायल भाजपा की महिला नेत्री से मिलने सीएचएल अस्पताल भी गए। आखिरी कार्यक्रम उनका गांधी हॉल में चल रहे जात्रा के समापन समारोह का था। कार्यक्रम के आयोजक देवकीनंदन तिवारी को फोन पर सूचना मिली कि मुख्यमंत्री थोड़ी ही देर में आ रहे हैं। हालांकि ऐनवक्त पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उद्योगपति विनोद अग्रवाल के यहां जाने का कार्यक्रम जोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री गांधी हॉल न आकर सीधे अग्रवाल के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने वहां उनकी पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर गांधी हॉल में पुलिस ने बंदोबस्त भी संभाल लिया और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। सीएम का काफिला गांधी हॉल की ओर निकल भी पड़ा। जब वे गांधी हॉल के नजदीक थे, तब अचानक दिल्ली से संदेश आया कि उन्हें भोपाल पहुंचना है। सीएम ने सीधे अपना काफिला एयरपोर्ट ले जाने के निर्देश दिए, जहां से वे भोपाल रवाना हो गए। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि वह जरूरी संदेश क्या था। गांधी हॉल में इंतजार कर रहे दर्शक भी निराश हुए, जब उन्हें मालूम पड़ा कि मुख्यमंत्री नहीं आ रहे हैं। हालांकि मेले में सीएम के आने की तैयारियां भी जोर-शोर से जारी थी। बाद में आदिवासी लोक कलाकारों ने लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी और पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन हुआ।

    Share:

  • कई जिलों के कलेक्टर बदलेेंगे, अपर सचिव के पद पर प्रमोट हुए इंदौर सहित 11जिलों के कलेक्टर

    Mon Feb 23 , 2026
    विधानसभा सत्र के बाद जारी होगी तबादला सूची इंदौर। अभी विधानसभा (Assembly) का बजट सत्र (Budget Session) चल रहा है, जिसका समापन 6 मार्च को होना है। वहीं दूसरी तरफ मतदाता सूची (voter list) का विशेष गहन पुनरीक्षण भी सम्पन्न हो चुका है, जिसके चलते अब प्रशासकीय उठापटक यानी तबादला सूची (transfer list) जारी होगी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved