मुंबई। महाराष्ट्र की महायुति सरकार में उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी NCP (AP) बृह्नमुंबई नगरपालिका (BMC) चुनावों में अकेले उतरेगी। सूत्रों ने यह दावा किया है, जबकि महायुति सरकार में शामिल भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले के पीछे महायुति गठबंधन में टूट नहीं बल्कि सीट बंटवारे पर घालमेल और ठोस रणनीति नहीं बन पाना मुख्य वजह है।
बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा, एनसीपी और शिवसेना गठबंधन की सरकार है। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन को निर्णायक बहुमत मिलने के बाद महायुति सरकार बनी थी। भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।सहयोगी शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं। सिर्फ मुंबई शहरी क्षेत्र की बात करें तो कुल 10 विधानसभा सीटों में से 9 पर महायुति की जीत हुई थी।
एक सीट पर महायुति ने MNS के उम्मीदवार का समर्थन किया था। 9 सीटों में एक भी सीट पर अजित पवार की पार्टी के पास नहीं है। इन 9 में पांच एकनाथ शिंदे और चार पर भाजपा के उम्मीदवार की जीत हुई है। टिकट बंटवारे के समय ही पवार को मुंबई शहरी क्षेत्र में सीटें नहीं दी गई थीं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved