विदेश

बराक ओबामा के घर के पास विस्फोटक संग वांटेड अपराधी गिरफ्तार

वॉशिंगटन (Washington)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (President Barack Obama) के घर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति के पास से विस्फोटक और खतरनाक हथियार (Explosives and dangerous weapons) बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस शख्स की पहचान 37 वर्षीय टेलर टेरेंटो के रूप में हुई है और वह सिएटल का रहने वाला है। बताया जाता है कि सुरक्षा अधिकारियों ने उसे ओबामा के घर के पास देखा और उसका पीछा करना शुरू किया। इसके बाद टेरेंटो ओबामा के घर की तरफ भागने लगा। हालांकि उसे समय रहते दबोच लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह शख्स यूएस कैपिटल रॉयट्स में वांटेड है।



वाहन में रखी थीं खतरनाक डिवाइसेज
गिरफ्तारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि टेरेंटो का वाहन पास में ही खड़ा था। इसमें कई हथियार और विस्फोटक करने वाली डिवाइस भरी हुई थी। हालांकि इन डिवाइसेज को असेंबल नहीं किया गया था। सीबीएस न्यूज के मुताबिक इससे पूर्व टेरेंटो ने सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान एक लोकप्रिय शख्सियत के खिलाफ धमकी दी थी। इससे अमेरिकी अधिकारी चिंतित हो गए थे। इसके अलावा टेरेंटो के खिलाफ 6 जनवरी 2021 को हुए कैपिटल रॉयट्स में वारंट भी जारी हो चुका है।

संयोग की बात नहीं
अधिकारियों ने इस बात पर गौर किया टेरेंटो का ओबामा के घर पास खड़ा रहना कोई संयोग की बात नहीं थी। वह पिछले कुछ महीनों से डीसी एरिया में रुक रहा था। वह अपनी वैन के साथ डीसी जेल के बाहर कैंप करता दिखाई दिया था। इसी जेल में छह जनवरी की घटना के कई दोषी बंद हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, टारंटो के खिलाफ आरोपों में भगोड़ा होने का भी आरोप है। सौभाग्य से, घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गिरफ्तारी के समय ओबामा परिवार घर पर मौजूद था या नहीं।

Share:

Next Post

मंगल मिशन पर भेजे हेलीकॉप्टर से 63 दिन बाद हुआ नासा का संपर्क, मिल सकते हैं अहम सबूत

Sat Jul 1 , 2023
कैलिफोर्निया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अपने इनजेन्युटी मार्स हेलीकॉप्टर से पूरे दो महीने बाद फिर से संपर्क हुआ है। नासा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि नासा ने फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर एक मिशन भेजा था। इस मिशन के तहत एक मिनी हेलीकॉप्टर इनजेन्युटी और प्रीजर्वेंस रोवर मंगल ग्रह […]