img-fluid

पानी और सीवर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर चार्ज लगाकर लोगों को नए आर्थिक बोझ पर डाल दियाः गुप्ता

December 27, 2020

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि बिजली हाफ, पानी माफ के वादे पर वोट बटोरने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आते ही लोगों को स्वच्छ पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज कर दिया। अब दिल्ली जल बोर्ड ने पानी और सीवर के लिए अलग-अलग इन्फ्रास्ट्रक्चर चार्ज भी लेना शुरू करके दिल्लीवासियों पर एक नया आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही केजरीवाल ने अपना रंग बदला है, जिसे देख कर दिल्लीवासी हैरान हैं।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकतर घरेलू उपभोक्ता हैं, ऐसे में अब अलग-अलग इन्फ्रास्ट्रक्चर चार्ज लगने के फैसले के बाद उपभोक्ता परेशान हैं। पहले जल बोर्ड के पास 350 करोड़ रुपए का फिक्स डिपाजिट था और 64 करोड़ रुपए प्रति माह के फायदे में था लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रतिमाह 100 करोड़ रुपए के घाटे में चल रहा है। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के मुखिया हैं, उनके संरक्षण में टैंकर घोटाले सामने आए हैं। खुद केजरीवाल पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल जल बोर्ड में टैंकर लगवाने के नाम पर 60 लाख रुपए प्रतिमाह की वसूली करने के मामले में सजायाफ्ता हैं। उनके संरक्षण में टैंकर घोटाले सामने आ रहे हैं। पानी माफिया पानी बेच रहे हैं। केजरीवाल के भ्रष्टाचार की कीमत लोगों को चुकानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में 25,000 करोड़ रूपए के घोटाला की कमी पूर्ति के अब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली वासियों से पैसा वसूलने की पूरी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पानी-बिजली के नाम पर ठगने वाले केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बाकी नहीं रही। केजरीवाल सिर्फ जनता को धोखा ही नहीं दे रहे हैं बल्कि मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद का भी अपमान कर रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • किसानों को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है भाजपा: अखिलेश

    Sun Dec 27 , 2020
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के साथ घोर अन्याय हुआ है। भाजपा किसानों को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी की आर्थिक नीतियां कारपोरेट कारोबारियों के पक्ष में रहती हैं। उसकी नीतियों में किसानों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved