जीवनशैली बड़ी खबर स्‍वास्‍थ्‍य

मास्क तो हम सब पहन रहे हैं, लेकिन क्या आपका मास्क दे रहा है पूरी सुरक्षा? जानिए यहाँ

नई दिल्ली। लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय से कोरोना वायरस हमारे बीच में है, जो हर दिन लोगों को संक्रमित करने के अलावा काफी संख्या में लोगों की जान भी ले रहा है। ऐसे में हर किसी को कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच जो एक चीज शुरुआत से लोगों को कही जा रही है वो है मास्क पहनना, ताकि हम खुद को और सामने वाले को सुरक्षित रख सकें।

मास्क पहनने से काफी हद तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बचा जा सकता है। लेकिन आखिर मास्क होना कैसा चाहिए? क्या जो हम मास्क पहन रहे हैं वो सही है? क्या हमारा मास्क पहनने का तरीका बिल्कुल सही है? ऐसे ही कई सावल हैं जो हर वक्त लोगों को परेशान करते रहते हैं, तो चलिए जानते हैं मास्क से जुड़े इन सवालों के जवाब।

मास्क पहनते समय बरतें ये सावधानियां:-

  • मास्क को आपको इस तरह से पहनना है, जिससे आपका मुंह, नाक और ठुड्डी अच्छे से कवर हो सके।
  • मास्क चेहरे पर ढीला न आए, ताकि बार-बार हाथों से उसे ठीक तरह से चेहरे पर बैठना न पड़े।
  • चेहरे और मास्क के बीच में गैप न हो, क्योंकि अगर जगह होगी तो वायरस के कण आपके मुंह या नाक में प्रवेश कर सकते हैं।
  • मास्क ऐसा होना चाहिए, जिसमें आपको सांस लेने में दिक्कत न हो। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के मास्क का ध्यान जरूर देना चाहिए।
  • बार-बार मास्क को छूने से बचना चाहिए और साथ ही गंदे हाथों से मास्क को नहीं छूना चाहिए।
  • अगर आप सर्जिकल, कपड़े या अन्य तरह का मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इन मास्क को एक तय समय के बाद बदल लेना चाहिए और नया मास्क पहनना चाहिए।

इनमें से कोई भी मास्क चुन सकते हैं आप:-
सर्जिकल मास्क है सही : सर्जिकल मास्क तीन लेयर वाला एक मास्क होता है, जिसमें हवा में मौजूद बड़े पॉल्यूशन के कण भी हमारे अंदर नहीं पहुंच पाते। साथ ही ये कोरोना से बचाव में भी उपयोगी है। हालांकि, इस मास्क को एक बार इस्तेमाल के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

कपड़े का मास्क भी करता है बचाव : आजकल आप लगभग हर दूसरे व्यक्ति के चेहरे पर कपड़े वाला मास्क देखते होंगे। ये मास्क सुरक्षित और आरामदायक दोनों होता है। बस ध्यान रहे कि ये मास्क तीन लेयर वाला होना चाहिए। आप चाहें तो इस मास्क के ऊपर सर्जिकल मास्क पहन सकते हैं। वहीं, कपड़े के मास्क को धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन एक समय के बाद इसे बदल लेना चाहिए।

एन95 मास्क पहन सकते हैं : वैसे तो एन95 मास्क वाल्व वाला होता है, लेकिन आपको इसे बिना वॉल्व के इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हवा बाहर और अंदर आती-जाती रहती है, जिससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। वैसे इस मास्क का इस्तेमाल हेल्थ केयर से जुड़े लोग ही करते हैं। वहीं, इस मास्क को सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

Share:

Next Post

कोरोना : दुनिया में 40 लाख से ज्यादा मौतें, WHO ने कहा- वास्तविक संख्या से कम है आंकड़ा

Fri Jul 9 , 2021
वाशिंगटन। दुनिया में कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा बुधवार को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गया। वहीं, वायरस के डेल्टा स्वरूप के सामने आने के बाद टीकाकरण को तेजी से अंजाम देने की जरूरत भी बढ़ गई है। डेढ़ वर्ष में हुई मौतों का यह आंकड़ा पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओसलो के अनुमान […]