
डेस्क: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद सुर्खियों में आई वायरल सुंदरी, एंकर और मॉडल हर्षा रिछारिया ने अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से हर जगह पर वीडियो न बनाने की अपील की है. इससे पहले रिछारिया अपने संभल दौरे को लेकर सुर्खियों बटोर रही थीं.
एंकर हर्षा रिछारिया ने बुधवार (19 मार्च) इंस्टा host_harsha पर एक वीडियो साझा कर बयान दिया है. उन्होंने हर जगह पर वीडियो शूट करने वालों के बारे में इंस्टा पर लिखा, “मैं कुछ दिनों से देख रही हूं, सोशल मीडिया पर मेरे कुछ भाई-बहन बहुत अच्छा वीडियो कन्टेंट बना रहे हैं. लेकिन, मुझे लगता है कुछ जगह वीडियो नहीं बनाना चाहिए.”
उन्होंने कहा, “उनमें से सबसे पहले और सबसे ऊपर श्मशान घाट और जलती हुई चिताएं आती हैं. ये हमारा कन्टेंट कभी नहीं होना चाहिए. हम कभी इतने शक्तिशाली नहीं हो गए, इतनी अघोर विद्या हमने नहीं सिद्ध कर ली कि श्मशान की चिता से हम भस्म करें या उसकी बात करें. वो महादेव के लिए है, उसे वैसे ही रहने दीजिए.”
हर्षा रिछारिया ने वीडियो में आगे कहा, “हर चीज, हर कन्टेंट आपके वीडियो के लिए नहीं होती है. किसी का वहां पर अंतिम संस्कार हो रहा है. कम से कम मरने वाले का सुकून से अंतिम संस्कार तो होने दीजिए. मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरी ये बात जरूर समझेंगे.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved