img-fluid

‘हर चुनौती का सामना करेंगे, लोकतंत्र की जीत होगी’- कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी

June 06, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के दोनों उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल पहुंचकर लगातार नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं।

आज शाम पांच बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही, क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं को देखते हुए विधायकों को एकजुट रखने पर भी मंथन होगा।


  • मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ वह चुनाव मैदान में उतरी हैं।

    भाजपा के संभावित तीसरे उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि जो भी परिस्थितियां सामने आएंगी, उनका मजबूती से सामना किया जाएगा। उन्हें विश्वास है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई में जीत होगी।

    Share:

  • बंगाल सरकार ने मतदाता सूची से जोड़ी सरकारी योजनाएं, ओवैसी बोले- ये CM शुभेंदु की निजी चैरिटी नहीं

    Sat Jun 6 , 2026
    हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल सरकार की उस नीति पर गंभीर चिंता जताई है, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को मतदाता सूची से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान बाहर रखे गए कई वास्तविक मतदाता अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved