बड़ी खबर

Weather: बदलने वाला है देश का मौसम, मैदान से पहाड़ तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

नई दिल्ली (New Delhi)। देश के अधिकांश हिस्सों (Most parts country) से मॉनसून की वापसी (Monsoon withdrawal) हो चुकी है। अब लोगों को ठंड का इंतजार (people wait cold) है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के कारण देश का मौसम बदलने (country weather going to change) वाला है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होने वाली है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। इसके कारण लोगों को जल्द ही ठंड का एहसास हो सकता है। आईएमडी ने बताया है कि देश के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी तारीख भी बता दी है।

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। लोगों को ठंडे मौसम का सामना करना पड़ सकता है।


मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सोमवार से भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद हिमालय से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में 17 अक्टूबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।

कश्मीर में बारिश, हिमपात होने के आसार
जम्मू-कश्मीर में अगले चार दिनों के दौरान ऊंची चोटियों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है।आईएमडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राजधानी श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान ऊंची चोटियों में हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है। शनिवार से अगले चार दिनों के दौरान व्यापक रूप से रूक रूक कर बारिश या फिर हिमपात हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है, ऊंची चोटियों पर हिमपात होने का 75 प्रतिशत अनुमान है।

मौसम के उतार-चढ़ाव से पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। फिलहाल मौसम मुख्यतः साफ है। विभाग के मुताबिक, आज शाम तक बादल छाये सकते हैं और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर रात में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी होने हो सकती है। मौसम खराब होने के कारण जोजिला दर्रा, मुगल रोड, सिंथन टॉप, सदनाटॉप और कश्मीर घाटी के अन्य ऊंचे इलाकों जैसे संवेदनशील स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के अधिकांश हिस्सों समेत झारखंड पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी एवं पूर्वी गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों से वापस चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। साथ ही कहा है कि अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना में शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।

Share:

Next Post

आतंकी वित्तपोषण रोकने के लिए SEBI ने धनशोधन रोधी निर्देशों में किया बदलाव, जानें मामला

Sat Oct 14 , 2023
नई दिल्ली। आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को धनशोधन निवारण दिशानिर्देशों में बदलाव किया है। इसके तहत, अब किसी कंपनी में 10 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले भागीदार को लाभार्थी स्वामी माना जाएगा। पहले यह सीमा 15 फीसदी थी। सरकार ने सितंबर में धनशोधन निवारण नियमों या पीएमएलए […]