
भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तापमान 40 के ऊपर चला जाता है तो कभी बादल घिरने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट होती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मौसम इसी तरह सुस्त बना रहेगा। कई जिलों में तेज आंधी के साथ हलकी बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि कई जिलों का तापमान अब भी 40 डिग्री के लगभग बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान काफी ऊपर गया एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री दमोह में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रीवा में दर्ज किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved