img-fluid

दूल्हे को पतला कहकर शादी से इनकार, औरैया में बिन दुल्हन के लौटी बारात

June 27, 2026

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब जयमाला की रस्म के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि शादी ही टूट गई. मामला अछल्दा थाना क्षेत्र के दिवरिया गांव का है, जहां इटावा से आई बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई. बारात लौटने की वजह बनी जयमाला स्टेज पर हुई मारपीट और उसके बाद दुल्हन का शादी से साफ इनकार करना.

शुक्रवार रात दिवरिया गांव में शादी की खुशियां अपने चरम पर थीं. बैंड-बाजा, मेहमानों की भीड़ और रस्मों के बीच सब कुछ सामान्य लग रहा था. रात करीब 10 बजे जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ. दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे ही थे कि अचानक माहौल बदल गया. बताया जा रहा है कि दुल्हन के भाई और दूल्हे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.


  • मामूली बहस कुछ ही पलों में गर्मागर्मी में बदल गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई. स्टेज पर मची अफरा-तफरी से शादी समारोह में हड़कंप मच गया. घराती और बराती किसी तरह मामला शांत कराने में जुट गए.लेकिन असली मोड़ तब आया जब मारपीट के तुरंत बाद दुल्हन ने सबके सामने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन का कहना था कि दूल्हा बहुत पतला-दुबला है और वह उसके साथ शादी नहीं करना चाहती. यह सुनते ही दोनों परिवारों के होश उड़ गए.

    दूल्हा पक्ष ने काफी समझाने की कोशिश की, पर दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही. विवाद बढ़ता देख किसी ने यूपी डायल-112 को सूचना दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. गांव के बुजुर्गों की मौजूदगी में पंचायत भी बैठी. करीब तीन घंटे तक मान-मनौव्वल चलता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका.

    आखिरकार रात करीब 2 बजे बारात बिना फेरे लिए वापस इटावा लौट गई. शादी की तैयारियों से सजा घर कुछ ही घंटों में मायूसी में बदल गया. पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मामला सिर्फ झगड़े का नहीं, बल्कि शादी को लेकर पहले से चल रही असहमति का भी हो सकता है.

    Share:

  • शहर के 2 हजार उपभोक्ता एवरेज बिल से परेशान

    Sat Jun 27 , 2026
    दो से तीन हजार रुपए तक बढ़ कर आ रहा बिल उज्जैन। बिजली कंपनी हर साल दावा करती है कि उपभोक्ताओं के यहां रीडिंग बिल ही भेजे जाएँगे, लेकिन उज्जैन में यह दावे फिसड्डी साबित हो रहे हैं। यहाँ 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लंबे समय एवरेज बिल ही भेजे जा रहे है। जिसका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved