img-fluid

तीन बहनों की शादी बनी चर्चा का विषय, वायरल वीडियो के बाद पुलिस कर रही उम्र की जांच

July 24, 2026

अमरोहा। जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर में तीन बहनों ने एक ही युवक ने विवाह कर राजा दशरथ की तीन रानियों का उदाहरण दिया है। ये तीन बहनें यूट्यूबर हैं और लड़का इनकी वीडियो बनाता है। इसका मतलब की लड़का इनका कैमरामैन है, जिसका नाम विकास उर्फ विक्की है। अभी 17 जुलाई को गांव के ही एक मंदिर में तीनों बहनों ने युवक से शादी रचाई है। बुधवार को जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए।

दरअसल, जिले की कोतवाली हसनपुर के धौरिया गांव निवासी तीन यूट्यूबर बहनों ने अपने ही कैमरामैन के साथ शादी कर ली। इसके बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में विकास उर्फ विक्कू तीन युवतियों के साथ फेरे लेते और उनकी मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहा है। इसके अलावा और भी कई फोटो और वीडियो में चारों साथ दिखाई दे रहे हैं।


  • शादी करने वाले चारों ने वीडियो बनाकर साफ संदेश दिया है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। तीनों बहनों को कहना है कि हमने बचपन से ही एक साथ रहने की कसम खाई थी और हम अलग नहीं रह सकते, इसलिए हमने विकास के साथ शादी की है और सब एक साथ रहेंगे। समाज क्या सोचता है, इसकी हमें परवाह नहीं है, क्योंकि राजा दशरथ की भी तीन रानियां थीं, तो हमने शादी करके क्या गलत कर दिया।

    विकास से शादी करने वाली तीनों बहनों में दो सगी बहनें हैं, जबकि एक मौसेरी बहन है, जो पास के गांव में रहती है। एक बहन बीए की और दो इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही हैं। विकास भी बीए की पढ़ाई कर रहा है, जो वहीं का निवासी है। इन सभी ने “एके 1990” नाम से यूट्यूब चैनल बना रखा है जिसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। विकास इनके लिए कैमरामैन का काम करता है।

    तीनों बहनों द्वारा एक ही लड़के से शादी करने से लड़कियों के परिजन व समाज के लोगों में नाराजगी है। वो इसे गलत मान रहे हैं। जबकि संज्ञान में आने के बाद थाना पुलिस ने भी चारों (सरोज, सावित्री, संतोष और विकास) को थाने बुलाया और पूछताछ की। चारों से उनके बालिग होने के सबूत भी देखे। चारों ने पुलिस से सहमति से शादी करने की बात कहते हुए खुश होने की बात कही। फिलहाल पुलिस में अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत किसी तरफ से नहीं हुई है। फिलहाल शादी का यह मामला काफी चर्चा में है।

    Share:

  • आकाश दीप और मुकेश कुमार बने DSP, CM सम्राट चौधरी ने दिया नियुक्ति पत्र

    Fri Jul 24 , 2026
    पटना। भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी आकाश दीप और मुकेश कुमार को बिहार सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है, जिसमें 24 जुलाई को दोनों ही प्लेयर्स को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तरफ से ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved